भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर शुरु हुआ गांव चलो अभियान, सांसद पाल रहे मौजूद

April 12, 2025 8:57 PM0 commentsViews: 61
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत संगठन के निर्देशानुसार शनिवार को बर्डपुर मण्डल के भरवालिया बूथ पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राम जानकी परिसर में स्वक्षता अभियान चलाते हुए मंदिर परिसर की साफ सफ़ाई की तथा मंदिर परिसर में हनुमान जयंती पर आयोजित भव्य भंडारे में भी सम्मिलित हुए।

इसके पश्चात उन्होंने भरवालिया, पोखरभिटवा, रक्सेल, ग़ैज़ड व सरदारनगर आदि गांवों में जनसंपर्क कर 8 साल बेमिसाल के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए उपलब्धियों का पत्रक बांटा तथा घर-घर जनसंपर्क कर जनमानस से संवाद किया।

इस दौरान आयोजित जन संवाद जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र सरकार ने अंत्योदय की परिकल्पना सबका साथ सबका विकास की अवधारणा का ध्येय लेकर देश में गरीब, किसान, महिला, युवा समेत सभी वर्गों के उत्थान को लेकर लगातार काम कर रही है जिसका परिणाम है कि आज हर वर्ग का समेकित विकास हो रहा है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सेवा, सुशासन, शिक्षा एवं चिकित्सा तथा समग्र विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

जनसम्पर्क के दौरान निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाण्डेय, श्रवण दुबे, दुर्गेश चौधरी, रीता पाण्डेय, अभिषेक कसौधन, विवेक गोस्वामी, मंगलेश शुक्ला, प्रतिमा दुबे, त्रियुगी नारायण दुबे, पंकज चौबे, दीपेंद्र चौधरी, हरिशंकर तिवारी, इरफान अहमद, अनूप सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, राजकुमार चौधरी, विजय गुप्ता, रिंकू पाल, जेपी मौर्य, राजेश गुप्ता, शिवम, जहीर ख़ान, मुरारी सिंह, विजय गुप्ता, अनिल साहनी, राजू यादव, संतोष चौधरी, मनोज चौबे, बीपी गुप्ता, मनोज कुमार, विजय जयसवाल आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply