मज़लूमों की सशक्त आवाज़ हैं डिंपल यादव जी- चमनआरा राइनी
डिम्पल यादव के जन्मदिन पर केक काटा, कंबल बंटे व अखिलेश यादव ज़िन्दाबाद के नारे भी लगे
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के बांसी नगर पालिका कार्यालय पर बृहस्पतिवार शाम सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर तालियों के साथ व कार्यकर्ताओं के हुजूम के बीच नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी और सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इद्रीश पटवाई समेत कई सपा नेताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की तथा डिम्पल सहित पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर गरीबों को कंबल भी वितरित किये गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष चमन व सपा महिल सभा की राष्ट्रीय महामंत्री चमन आरा राईनी ने कहा कि सांसद डिंपल यादव सादगी की प्रतिमूर्ति और महिलाओं की बुलंद आवाज हैं। वे सदन से लेकर सड़क तक गरीबों, मजलूमों और असहायों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती हैं। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है।
चमन आरा ने ये भी कहा कि 2027 का चुनाव सर पर है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह पार्टी को मजबूत बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएं। ताकि प्रदेश की सत्ता प्रवर्तित कर माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में गरीब समर्थक तथा समाजवादी विचारधारा की सरकार की स्थापना की जा सके।
कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने कहा कि डिंपल यादव हमेशा प्रदेश की तरक्की की सोच के साथ कार्य करती हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी साझा की। उत्सव के अंत में चमन आरा राईनी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में कपिल देव, मुस्तकीम खान, सुमन यादव और करीम राईनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।






