हम सशक्त और विकसित उत्तर प्रदेश की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं- राघवेंद्र प्रताप सिंह 

January 26, 2026 2:47 PM0 commentsViews: 24
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान हमें अपने महान राष्ट्र की लम्बी संवैधानिक यात्रा और लोकतंत्र की शक्ति का स्मरण कराता है। लोकतांत्रिक आदर्शों और विविधता में एकता का संवैधानिक मार्गदर्शक मूल्यों का आधार बनाकर हम सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ा रहे है। सरकार पूर्ण रूप से समतामुलक देश व प्रदेश के निर्माण में जुटी है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित और सशक्त अनुभव करे।
उक्त बातें डुमरियागंज के निवर्तमान भाजपा विधायक व हिंदु महासभा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने शाहपुर स्थित हिंदु भवन पर झंडा रोहण के दौरान कही। इसके आलावा उन्होंने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव, भारत भारी स्थित वृन्दावन, बजरंगी चौक, परिवर्तन चौक पर भी झंडा रोहण किया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख लवकुश ओझा और अधिवक्ता राजीव अग्रहरी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। लोगों ने मिठाई खाई और जय हिंद जय भारत के नारे लगाए।

Leave a Reply