मोदी जी अपने मन की बात से सभी वर्ग के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं- सांसद पाल
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। विधानसभा बांसी के बूथ संख्या 385 नासिरगंज पर सैकड़ों लोगों के साथ सांसद जगदम्बिका पाल ने रविवार को प्रधानमंत्री के 128वीं मन की बात को सुना और कहा कि यह देश के लिए बड़ी ही सौभाग्य की बात है कि जब से नरेन्द्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, वह पूरे देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से सीधे हर वर्ग के लोगों से चाहे खिलाड़ी हो, युवा हो, किसान हो या गरीब हो सभी से सीधा संवाद स्थापित करते हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री है, जो हर व्यक्ति की पीड़ा समझते है, पहले किसानों को खाद बीज के लिए कर्ज लेना पड़ता था। इस पीड़ा को समझते हुए उन्होंने सम्मान निधि के रूप में किसानों को सम्मान देने का कार्य किया।
इसी तरह गरीबों को निशुल्क अनाज देने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है और उनका संकल्प है कि आने वाले दिनों में भारत विकसित देश होगा। आज भारत निरन्तर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, अमरेन्द्र पाल, मनोज चौबे आदि उपस्थित रहें।





