मंडलीय क्रीड़ा समारोह में सिद्धार्थनगर के 416 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

February 17, 2026 9:09 AM0 commentsViews: 55
Share news

अजीत सिंह 

बीएसए शैलेश कुमार को ट्राफी सौंपते व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय व अन्य

सिद्धार्थनगर। बस्ती मंडल के अंतर्गत 11 एवं 12 फरवरी को शहीद सत्यवान स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में आयोजित 30वें बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की टीम ने आल ओवर चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में जिले से कुल 416 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं और टीम प्रभारी शामिल हुए थे। जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

सोमवार को टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार को ट्रॉफी सौंपकर अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया। बीएसए ने खिलाड़ियों, शिक्षकों और टीम प्रभारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि राज्य स्तर पर भी जनपद के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धि हासिल करेंगे। उपेंद्र ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे, जिसके लिए चयनित खिलाड़ी अब विशेष तैयारी में जुटेंगे।

इस अवसर पर जिला समन्वयक रितेश श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, करुणा पति त्रिपाठी, एसआरजी अपूर्व श्रीवास्तव सहित सत्येंद्र गुप्ता, अरविंद गुप्ता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अब सभी की निगाहें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply