सांसद जगदम्बिका पाल के भाई की हत्या में पूर्व मंत्री रामकरन आर्य को उम्रकैद की सजा

April 11, 2017 10:37 AM0 commentsViews: 1432
Share news

नजीर मलिक

ramkaran

सिद्धार्थनगर।अखिलेश  सरकार में मंत्री रहे राम करन आर्य को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उन्हें शम्भू पाल हत्याकांड मामले में दोषी पाया गया है । शम्भू पाल डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल के चचेरे भाई थे।

कल बस्ती की अदालत में सुनवाई के दौरान जज ने शम्भूपाल हम्या कांड में पूर्वमंत्री राम करन आर्य को दोषी करार दिया। अदालत ने उन्हें उम्र कैद की सजा के साथ २३ हजार जुर्माना आदा करने का भी आदेश दिया। न्यायलय ने घटना के अन्य ११ अभियुक्तों को बरा कर दिया।

कल अदालत में फैसले से पूर्व बहुत गहमा गहमी रही। फैसले से पूर्व अदालत के आस पास पुलिस चौकसी बढा दी गई थी। सजर सुनाने के बाद राम करन यादव को जेल भेज दिया  गया। जेल जाने से पहले राम करन आर्य ने कहा कि वह निर्दोष हैं और इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।

बता दें कि वर्ष १९९४ में बस्ती शहर के कम्पनी बाग के पास अपनी गाड़ी से राम करन आर्य जा रहे थे। पीछे से शम्भूपाल के जीप ने उनके वाहन को ठोर मार दिया था। बकौल शम्भूपाल उनकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें शम्भूपाल की मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply