विकास का खाका खींचा जा रहा, कोई वर्ग छूटेगा नहीं– चौधरी अमर सिंह

April 15, 2017 1:32 PM0 commentsViews: 314
Share news

निज़ाम अंसारी

amarsingh

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।  शोहरतगढ़ कस्बे सटे बानगंगा बैराज डाक बंगले पर  विधायक अमर सिंह ने  गठबंधन के कार्य कर्ताओं को सम्मानित करते हुए  कहा है कि  आज जो कुछ भी हूँ कार्यकर्ताओं के बलबूते हूँ। विधान सभा के विकास का खाका खींचा जा चूका है मुख्य मंत्री के मार्ग दर्शन में क्षेत्र और प्रदेश का पूरा पूरा विकास होगा कोई भी वर्ग विकास में पीछे नहीं रहेगा |

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जो वादा जनता से किया गया था उसे पूरा किया जा रहा है चाहे वह अवैध कतल खाने हों अवैध बालू खनन हो , प्रदेश की कानून व्यवस्था ,गाँव और शहरों को 18 से 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाना सब पर काम किया जा रहा है | काम करने की रफ़्तार यह है की प्रदेश के अफसर व कर्मचारी गण थक जाते हैं मुख्य मंत्री नहीं थकते |

विधायक के मुताबिक भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, थाना , तहसील, ब्लाक, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निगाह रखने के लिए कार्य कर्ताओं को जिम्मेदारी दी जायेगी। जिससे जनता को शासन द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे योज्नावों का लाभ सीधे तौर पर मिल सके।

उन्होंने कहा कि स्थानीय पूर्ति कार्यालय की अक्सर शिकायत मिलती रहती है की कोटेदारों का शोषण किया जाता है, अब कोटेदारों का शोषण व भ्रष्टाचार बंद होगा |विधायक अमर सिंह ने 15 और 17 अप्रैल को बढ़नी में होने वाली बैठक में सब को उपस्थित रहने के लिए कहा |

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से रमेश त्रिपाठी, शिव चन्दर भारती, लवकुश सैनी, रविंदर वर्मा, राम मिलन त्रिपाठी , विधान सभा प्रभारी सुरेश पूरी राम सेवक गुप्ता, शतीश मित्तल, कृष्ण कुमार अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

 

Leave a Reply