25 साल के नौजवान का वहशियाना ढंग से कत्ल, लाश सीवान में पाई गई

June 10, 2017 12:09 PM0 commentsViews: 1722
Share news

नजीर मलिक

yadav

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर से चार किमी दूर अहिरौली गांव में बीती रात २५ साल के नौजवान की बड़ी नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। उसकी गरदन रेत दी गई पैर और पेट में जख्म कर दिया गया। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए। सुबह पांच बजे उसकी लाया गांव से बहर सीवान में पाई गई। इस घटना से इलाके में सनसनी छाई हुई है।

खबर के मुताबिक आज सुबह गांव के गोमती यादव के लड़के गुड्डू यादव की लाश गांव के बाहर मिली। गुड्उू ट्रैक्टर चालक था। वह रात में १० बजे तक घर वापस लौटता था। लेकिन शुक्रवार की रात वह घर नहीं लौटा। सुबह को उसकी लाश मिली। इस घटना से गांव में कहराम मच गया। घटनास्थल को देखने से लगता है कि उसे दौड़ा दौड़ा कर मारा गया हो। उस पर कुल्हाड़ी से एक दर्जन वार के निशान हैं।

बहरहाल घटना की सुचना पाकर चिल्हिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन शुरू कर दिया है। गुड्डू के परिजनों के मुताबिक उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में किसी पर हत्या का शक कर पाना मुश्किल हो रहा है। जानकारों के मुताबिक हत्या जिस तरीके से की गई है, उससे लगता है कि हत्यारों में मृतक के प्रति काफी गुस्सा था। वह हर हालत में उसे मार डालने को आतुर थे।

क्या हो सकता है कारण

चूंकि गुड्डू के परिजनों का कहना है कि कि उसकी या परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी। इसके अलावा हत्या भी काफी ब्रूटल और बर्बर तरीके से की गई है, ऐसे में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की संभावना से इंकर नहीं किया जा सकता है। गांव के प्रधान विजय यादव भी घटना के बारे में कोई अनुमान नहीं लगा पाते। उनके अनुसार गुड्डु की किसी से दुश्मनी नहीं थी।

इसके अलावा मृतक ड्रिंक भी करता था। यह भी अनुमान है कि पीने वालों में आपस में कोई झगड़ा हुआ हो और उसे मार दिया गया हो, लेकिन यहां सवाल उठता है कि अगर यह  अचानक हुआ तो उस सूनसान जगह पर हत्यारों को कुल्हाड़ी जैसा हथियार कहां मिल गया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक गांव में पुलिस छानबीन में लगी है, लोग तरह तरह की कयासबाजियों में व्यस्त हैं।

 

 

Leave a Reply