पति ने डांटाǃ चुप रहो वरना मर जाओ, गुस्से में पत्नी सचमुच जल मरी

June 16, 2017 3:40 PM0 commentsViews: 534
Share news

नजीर मलिक

mahila

सिद्धार्थनगर। एक छोटा सी बात में पति–पत्नी में नोकझोक हुई। पति ने चुप रहने के लिए पत्नी को डांटा। पति की बात से पत्नी इतनी आहत हुई कि उसके पूरे बदन पर मिट्टी का तल डल कर खुद को जला लिया और कुछ देर में दम तोड़ दिया। घटना आज जोगिया कोतवाली क्षेत्र में घटी है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

बताया जाता है कि जोगिया इलाके के ग्राम मनाहरी में आज सुबह महेश प्रजापति का अपनी २२ वर्षीय पत्नी माया से विवाद हो गया। पत्नी को चुप न होते देख कर महेश ने कहा कि अगर चुप न रह सको तो मर जाओ। यह कह कर वह घर से बाहर आ गया। महेश का इरादा था कि वह न रहने से विवद थम जायेगा, लेकिन हुआ इसकर उल्टा।

महेश के घर से बाहर निकलते ही माया ने गुस्से में घर में रखा किरोसिन आयल का ठिब्बा शरीर पर पलट कर आग लगा लिया। उसकी चीख सुन कर पति और अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की, मगर आग पूरे जलते शरीर पर फैली थी। इसलिए उसे बुझाने में देर लगी।

उसकी बुरी हालत देख उसे फौरन जिला अस्पताल लाया गया, उसकी चीखें थम नहीं रही थीं। उस अस्सी प्रतिशत शरीर जल चुका था। माया ने इस्पताल में बड़ी मुश्किल से बताया कि गुस्से में उसने खुद आग लगाया था। बहरहाल डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, मगर कुछ देपर बाद माया ने दम तोड़ दिया।

 

 

Leave a Reply