बाढ़ के मुद्दे पर योगी सरकार पूरी तरह विफल-विनय शंकर

August 25, 2017 9:07 AM0 commentsViews: 187
Share news

एस.पी. श्रीवास्तव

गोरखपुर। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय शकर तिवारी सैलाबी में फंसे पिडितों के लिये सारथी बन कर उभरे हैं। उन्होंने जतं दिवस बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें खाद्यान्न वितरित किया। वे यह काम निरंतर कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद का काम निरंतर जारी रहेगा। 
गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र के मझवलिया, गहिरा घाट, बहसुआ, कंसा सुर टेड़वा, खुटभार, सेमरा, आझीडीह, कोएलि खाल, ददरी, नवलपुर, कोड़र नीलकंठ आदि गावों का विधायक ने दौरा किया और त्रिपाल व् खाद्य सामग्री वितरित किया। इस औसत पर उन्होंने कहा है की सरकार अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह विफल रही है।

विधायक के साथ, मदन किशोर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिध बसंत पासवान, राज बहादुर सिंह पूर्व प्रमुख, अमीर यादव पूर्व प्रधान , संतीश साही बी डी सी , रामा शुक्ल, दारा निषाद, प्रह्लाद तिवारी, बसपा विधान सभा अध्यक्ष दिलीप कुमार, मोनू ओझा,विजय पासवान, हृदय निषाद, विकास, विनोद, युवा नेता आलोक त्रिपाठी, बाढ़ खण्ड के अधिकारी सहित सैकड़ों लोग रहे।

Leave a Reply