सिद्धार्थनगर में भाजपा विरोध का लहराया परचम, 6 निकायों में भाजपा की 4 सीटों पर हार

December 1, 2017 6:17 PM0 commentsViews: 3991
Share news

––– शोहरतगढ़ में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई और सदर नगर पालिका  को भाजपा ने सपा से छीनी, लेकिन उस्का, डुमरियागंज हाथ से गंवाई

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले की सभी निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हो गये हैं। सिद्धार्थनगर से भाजपा के श्याम बिहारी चुनाव जीत गये हैं। इसके अलावा डुमरियागंज से बसपा के जफर उर्फ बब्बू, बढ़नी से निसार बागी, उसका बाजार से पुनीता यादव, शोहरतगढ़ से बबिता कसौधन और बांसी से इदरीस पटवारी भी चुनाव जीत गये हैं। कुल मिला कर यहां से भाजपा का दबदबा कम हुआ है।

नगरपालिका सिद्धार्थनगर

सदर क्षेत्र यानी सिद्धार्थनगर नगर पालिका क्षे़त्र से भाजपा के घनश्याम बिहारी जायसवाल चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने यह सीट सपा से छीनी है।  उनकी जीत 952 वोटों से हुई है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्धंदी निर्दल फौजिया आजाद का हराया है।  सपा प्रत्याशी संजय कसौधन यहां तीसे स्थानपर रहे। श्याम बिहारी को यहां 5228 वोट मिले, जगकि उनकी निकटतम  प्रत्याशी फौजिया आजाद को 4595 मत ही मिल सके। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहे सपा के संजय कसौधन को 1555 मत मिले। पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष और भाजपा के बागी उम्मीदवार धनश्याम जायसवाल 11 51 पाकर चौथे स्थान पर रहे।

बांसी नगरपालिका

बांसी नगरपानलका की सीट एक बार फिर सपा के खाते में गई है। यहां सं सपा उम्मीदवार इदरीश पटवारी ने भाजपा के अजय कुमार उर्फ अज्जू श्रीवास्तव का 1393 वोटों से  हरा दिया है। गत चुनाव में उनकी पत्नी चमन आरा को जीत हासिल हुई थी। इ्दरीश् पटवारी पटवारी को 7148  व अजय को 5754 मत मिले।  यह टाउन भाजपा के आबाकरी मंत्री  जय प्रतसप सिंह का गृह नगर है। यहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

इसके अलावा यहां तीसरे नम्बर पर पूर्व चेयरमैन ध्रुपचंद जायसवाल रहे। उन्हें कुल 2621 मिल सके। हरगोविंद साहूं साहू यहां 2111 वोट पाकर चौथे नम्बर पर रहे। दद्रीश्ी पटवारी की जीत पर पूर्व विधायक लालजी याद ने उन्हें मुबारकवाद दी है।

नगरपंचायत शोहरतगढ़

इस सीमाई उपनगर से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा चेयरमैन बबिता कसौधन ने पुनः जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखने मे कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्धंदी और निर्दल उम्मीदवार पिंटू गौड़ को 726 मतों से हराया। बबिता को 2008 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी निंटू गौडं को को 1295 मत ही मिल सके। इसके अलावा  तीसरे नम्बर पर रहे अनूप कसौधन को मात्र 762 मतों से संतोष करना पड़ा।

नगरपंचायत उस्का बाजार

स्थानीय नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी की पुनीता यादव ने भाजपा से यह सीट छीन ली है। पुनीता ने मौजूदा अध्यक्ष और भाजपा नेता हेमंत जाय सवाल की पत्नी मंजू देवी जाय सवाल को 1696 मतों से हराया। पुनीता को मत 4873 मत मिले जब कि उनकी निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा की मंजू जायसवाल को 3177मत ही मिल सके। मंजू जायसवाल मौजूदा चेयरमैन और भाजपा नेता हेमंत जायसवाल की पत्नी हैं, जबकि  पुनीता यादव सपा नेता सुरेश यादव की पत्नी हैं। पुनीता की जीत पर क्षे़ के पूर्व विधायक विजय पारसवान ने बधाई दी है।

नगरपंचायत बढ़नी

नेपाल सीमा से सटी न्याय पंचायत बढनी से  सपा नेता निसार बागी से पार्टी से विद्रोह कर निर्दल उम्मीवार के रूप में जीत कर बढ़नी नगर पंचायत में इतिहास रचा है। निसार बागी ने यहां अपने निकटतम प्रतिद्धंदी और भाजपा के सुनील अगहरि को 99 मतों से हरा दिया है। मौजूदा चेयरमैन और सपा नेता राम नरेश उपाध्याय यहां तीसरे नम्बर में रहे।  निसार को 2122 मत और भाजपा के सुनील अग्रहरि को  2231मत मिले। मौजूदा चेयरमैन और सपा नेता रामनरेश उपाध्याय को तीसरे नम्बर पर संतोष करना पडा।

नगर पंचायत डुमरियागंज बब्बू जीते भाजपा चौथे नम्बर पर

मुस्लिम बाहुल्य इस नगर पंचायत से बसपा के जफर आलम  उर्फ बब्बू ने  अपने निकटतम प्रतिद्धंदी और भाजपा के बारगी उम्मीदवार श्याममसुंदर अग्रहरि को 887 से वोट से हरा दिया है।  बब्बू को वोट मिले जबकि श्याम सुंदर को २८१५ वोट ही मिल सके। सपा के अतीकुर्रहमान यहां  2244 वोट पाकर तीसरे  और चर्तमान चेयरमैप पति व भाजपा नेता मुधुसूदन अग्रहरि 2231 वोटों के साथ चौथे नम्बर पर चले गये।

 

 

Leave a Reply