सपा सम्मलन में प्रत्येक बूथ पर अपने वोट दर्ज करवाने पर जोर
—- सपा समर्थक वोटों को काटने की हो सकती है साजिश- माता प्रसाद पांडेय
— इस सरकार में युवा बेरोजगार, समाज में दहशत का माहौल- विजय पासवान
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। सपा समर्थक मतदातओं का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने की साजिश का आरोप लगाते हुए समाजवदी पार्टी कपिलवस्तु विधानसभा क्षे़त्र के बूथ कमेंटी के सम्मेलन में सभी वर्करों अपने बूथों पर छूटे मतदाताओं का नाम दर्ज करने का आहवान किया गया है। सम्मेलन में कानून व्यवस्था के मसले पर भी चिंता व्यक्त की गई है।
शनिवार को यहां जेल रोड के सामने सपा के विशाल सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा किआने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा जैसी निकम्मी पार्टी को हटाने के लिए जरूरी है कि सभी सेक्टर और बूथ प्रभारी अपने वोटरों को मतदाता सूची में हर हाल में दर्ज कराये।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आयोजक और पूर्व विधायक विजय पासवान ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे देश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। महंगाई की मार से जनता कराह रही है। अलित, अल्पसंख्यक भयभीत और पिड़डे भयभीत है। युवा बेरोजगार हैं। इसलिए इस सरकार को हटाने के लिए सभी को पूरी शक्ति से लग जाना चाहिए।
सम्मेलन को पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्व विधायक लालजी यादव, डूरियागंज के प्रत्याशी रहे चिनकू यादव, शोहरतगढ़ के प्रत्याशी रहे उग्रसेन सिंह सहित सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री अफसर रिजवी आदि ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में चीरेन्द्र तिवारी, जुबैदा चौधरी, इंद्रासना त्रिपाठी, सरफराज भ्रमर, कलाम सिद्दीकी आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही। अध्यक्ष जोखन चौधरी और संचालन चन्द्रजीत जायसवाल ने किया।