डुमरियागंज: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस वर्करों ने किया पौधरोपड़

June 21, 2019 2:07 PM0 commentsViews: 260
Share news

अनीस खान

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। राहुल गांधी का जन्मदिन डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम रंगरेजपुर में पौधरोपण कर मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने पौधरोपण के बाद परिचर्चा भी की, जिसमें उन्हें भारत की आशाओं का केन्द्र बताया गया है।

मिली जानकरी के अनुसार ग्राम रंगरेजपुर गांव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डा. बख्तियार उस्मानी और राष्ट्रीय क्षेत्र संगठन के प्रदेश सचिव उसामा एहसान के नेतृत्व में स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लगभ्रग दो दर्जन गुलमुहर और चितवन के पौधे लगाये गये। इस मौके पर राहुल गांधी को जन्मदिन की मुबारकवाद भी दी गई तथा उन्हें देश की आशा बताया गया।

इस अवसर पर डा. बख्तियार उस्मानी ने कहा कि  हमारे नेता चिंतनशील हैं। वह पराजय से सबक लेने वाले नेता हैं। आने वाले दिनों में वह कांग्रेस को उसका खोया मुकाम जरूर दिलायेंगे। कार्यक्रम में मो फाखिर, मो फैसल, अनिल गौतम, वंशराज चौहान,  संदीप कुमार और फहद आदि  उपस्थित रहे।

Leave a Reply