बीएसए राम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बड़हर घाट में किया ड्रेस वितरण

August 3, 2019 4:15 PM0 commentsViews: 521
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया। विकास खण्ड बासी के माडल प्राइमरी इंग्लिस स्कूल बड़हर घाट में शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसिंह की अध्यक्षता मे ड्रेस बितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय बडहर घाट मे ड्रेस का वितरण होना था अचानक बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसिंह विद्यालय पर पहुंच गये। उसके बाद उन्होने अपने हाथो से ड्रेस  वितरित किया। साथ ही ड्रेस व भोजन की गुणवत्ता को भी देखा एवम बच्चों के लिए बने खाने में से खाना भी खाया।

इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार मिश्र, सहायक अध्यापिका स्नेह लता सिंह, अध्यापक अतुल कुमार गुप्ता, राजकपूर अग्रहरी, संजय कुमार चौधरी व शिक्षा मित्र तबारकुन्निशा, घनश्याम तथा रसोइया अनारी, सिताबी, गुजराती, अकालमती समिति के अध्यक्ष मोहम्मद युनुस आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply