श्रद्धांजलिः सुषमा जी के दिल में मदर इंडिया की धड़कन गूंजती थी- कुंवर धनुर्धर सिंह

August 8, 2019 1:46 PM0 commentsViews: 400
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।  भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती सुषमा स्वाराज के निधन से जिले के राजनीतिक हलके खास कर भाजपा में अभीतक शेक का महौल है। अधिकतर लोगों ने उनको प्रखर वक्ता कहा है तो भाजपा के युवा नेता कुंवर धनुर्धर सिंह ने कहा है कि उनके अंदर मदर इंडिया की घड़कन गूंजती थी। वह राजनीति में सच्चे अर्थो में देश  की मां थीं।

शोहरतगढ़ राजपरिवार के युवा नेता कुंवर धनुर्धर सिहं ने उनके निधान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मूल्यांकन केवल पूर्व मुख्मंत्री या केन्द्रीस मंत्री कह कर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत में कई विदेश मंत्री हुए मगर वे कोई छाप न छोड़ सके, परन्तु सुषमा जी को देश सदा याद करेगा।

उन्होंने कहा कि जब वह भारत की विदेश मंत्री बनीं तो  विदेशों में फंसे सैकड़ों  लोगों की जलान बचााई। उनकी  रक्षा उन्होंने उसी प्रकार की जैसे वे उनके अपने ही बेटे हो। उन्होंने इसमें जाति धर्म का भेद नहीं किसा। क्यों कि वह सच्चे अर्थो में भारत मां का प्रतिनिधित्व करती थीं। उनके सीने में मदर इंडिया का दिल धड़कता था।

इसके अलावा भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी,, भाजपा नेता कन्हैया पसवान ने भी दिवंगत के प्रति शोक व्यक्त किया है।

,

 

Leave a Reply