एमआर संघ ने श्रम कानून को लेकर दिखाई नाराजगी, सीएम को भेज मांग पत्र

May 15, 2020 10:02 AM0 commentsViews: 280
Share news

अजीत सिंह

एम. संघ. के जिलाध्यक्ष अरुण पाठक

सिद्धार्थनगर। एम आर संघ ने 14 मई को माँग दिवस के रूप में मनाया और उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम कानूनों को स्थगित करने की मांग की। इस कानून के विरोध में सिद्धार्थनगर यूनिट के सभी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिवों (एम.आर.) बन्धुवों ने अपने घर के सामने प्लेकार्ड लेकर संदेश दिया।

एम. आर. संघ के संरक्षक विधान चंद पांडेय

एम. आर. संघ के अध्यक्ष अरुण पाठक और संघ के संरक्षक विधान चंद पांडे ने बताया कि यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री महोदय को माँग पत्र भेजा गया है। सरकार इस समय कोरोना महामारी का फायदा उठाते हुए श्रम कानूनों को खत्म करती जा रही है जिससे पूंजीपतियों द्वारा उत्पीड़न बढ़ जाएगा और पुनः वर्षों पुरानी बंधुवा मजदूर की स्थिति आ जायेगी।

Leave a Reply