नेपाल में जिले वार फिर से एक सितम्बर तक पूर्ण लाकडाउन लागू किया गया

August 24, 2020 1:12 PM0 commentsViews: 347
Share news

निजाम जीलानी

ककरहवा, सिद्धार्थनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सिद्धार्थनगर से सटे नेपाल के जिला रूपनदेही में सरकार ने फिर से लाक डाउन की घोषणा कर दी है। यह लाक डाउन फिलहाल सात दिन का होगा। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता के अनुसार Covid-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रूपनदेही ज़िले में पूरी तरह लॉक्डाउन का निर्णय ज़िला प्रशासन ने  लिया है। सिर्फ़ ज़रूरत की चीज़ों को छोड़ कर सब कुछ बंद रहेगा यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। नेपाल में लॉकडाउन ज़िलेवार लगाया जा रहा है। भैरहवा ज़िला प्रशासन कार्यालय रूपनदेही ने 23 तारीख़ की रात 12 बजे से 1 सितम्बर तक लाँकडाउन का निर्णय ज़िलाधिकारी महादेव पन्त की हिदायत पर लिया है।

Leave a Reply