बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने दिया सहभोज, इंदिरा को बताया भारत का शक्तिमान

October 31, 2015 2:07 PM1 commentViews: 179
Share news

नजीर मलिक

इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते और सहभोज कराते अतहर अलीम

इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते और सहभोज कराते अतहर अलीम

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए सहभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी को खिराजे अकीदत पेश करते हुए उन्हें भारत के शक्तिमान की संज्ञा दी।

कांग्रेस सिद्धार्थनगर के कोआर्डीनेटर और पार्टी नेता अतहर अलीम की ओर से बर्डपुर ब्लाक के मंझरिया गांव में हुए कार्यक्रम में तमाम जाति धर्म के सैकड़ों लोगों ने एक साथ भोजन कर सामाजिक समरसता के लिए काम करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर आयोजन स्थल पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी हुआ। इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते वक्त कई बुजुर्ग भावुक भी दिखे। उनका मानना था कि इंदिरा जी हीोतीं तो भारत आज बुलंदियों पर होता।

सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता अतहर अलीम ने स्व. इंदिरा गांधी को आधुनिक भारत का शक्तिमान बताया। उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ आंदोलन, परमाणु विस्फोट तथा पाकिस्तान को निर्णायक शिकस्त देकर उन्होंने दुनियां में भारत की धाक बनाई।

अतहर ने कहा कि इंदिरा गांधी लौह महिला थीं। उनके इरादे फौलादी थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही अकेली पार्टी है जो देश चला सकती है। आज देश में भय का माहौल खड़ा किया जा रहा है। फिरकापरस्ती को हवा दी जा रही है। लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।

कार्यक्रम में विनोद चौधरी, दिवाकर, राधेश्याम, हरिचरण आर्य, घनश्याम, राम खेलावन, अनिल यादव आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply