कोरोना पीडितों की मदद कर नवीन सिंह  बैंकाक में गाड़ रहे भारत के झंडे

June 10, 2021 2:10 PM0 commentsViews: 441
Share news

 

अजीत सिंह

गोरखपुर। कोविड के इस दूसरी लहर में गोरखपुर  क्षेत्र के मूल निवासी नवीन सिंह  बैंकाक में रह कर भरतीय मूल के कामगारों और वहां के गरीब नागरिकों का जम कर मदद कर रहे हैं, जिससे न केवल बैंकाक वरन पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।  वे प्रति कार्यक्रम लगभग पांच सौ लोगों की मदद करते हैं जिसमें भारी तादाद में रूपये व्यय होते हैं।

बताया जाता है कि विगत दिनों उनकी टीम ने बैकॉक के विष्णु मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थानीय जरूरतमंद लोगों के लिये जिनकी संख्या करीब 300 थी उनके भोजन और जरूरी चीजों का प्रबंध किया, दूरभाष पर हुई बातचीत में नवीन सिंह बताते है कि सबको दवा के साथ भोजन का सामान मसलन चावल, दाल, सब्जी आदि के पैकेट भी दे रहे हैं। नवीन सिंह के मुताबिक उनकी टीम निरंतर सेवा भाव मे लगी हुई है और आगे भी समय समय पर ऐसे कार्यक्रम चलते रहेंगे।

खबर है कि नवीन सिंह की टीम भारतीय मूल के लोगों के हित मे काम करती रहती है। उनकी टीम में मनीष शाही, रिंकू शाही, चंचल शाही, मनीष यादव, सतीश यादव, रमेश सिंह, शैलेश शुक्ला आदि मिल कर बैंकाक में कोविड पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। बता दें कि नवीन सिंह  थाई लैंड के बैंकाक के बड़े व्यवसाईयों में शुमार किये जाते हैं।

 

 

Leave a Reply