लक्ष्मीपुर की जनता की मदद के लिए दरवाजे सदा खुले रहेंगे- संतोष पांडेय

August 6, 2021 3:42 PM0 commentsViews: 208
Share news

अजीत सिंह

महाराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय लक्षमीपुर, महदेवा, जमुहरा कला एवं विभिन्न ग्राम सभाओ में अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत अनाज वितरित करते हुए नौतनवा विघान सभा क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। और लोगों को विश्वास दिलाया की जनता के लिए उनके दरवाजे आठों पहर खुले रहेंगे।

 इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने कहा कि सरकार के अलावा भी और किसी भी मदद के लिए पांडेय परिवार हमेशा खड़ा है, उनके दरवाजे जनता जनार्दन के लिए दिन रात खुले रहते है, नौतनवा को अपना परिवार बताते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जितनी भी सेवा हमसे हो पाएगी हम पीछे नही हटेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ साथ जगदीश जैसवाल  गुडडू सिंह बबलू पाण्डेय राजन पाण्डेय देवी शकर पाठक  रामानूज यादव अनिरुद्ध चौहान सन्नी पाण्डेय आदि लोग मैजूद थे।

Leave a Reply