एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष बने डा. चंद्रेश उपाध्याय, महामंत्री की कमान सोनू गुप्ता को

September 13, 2021 5:46 PM0 commentsViews: 292
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले में ए‌थलेटिक्स खेल को धार देने के लिए संघ के सदस्यों की बैठक की गई जिसमें शहर के मशहूर हड्डिरोग के चिकित्सक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को एथलेटिक्स संघ का जिलाध्यक्ष और सोनू गुप्ता को जिला महासचिव चुना गया। इसके अलावा संघ के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन निर्विरोध किया गया।

जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक में संगठन को गतिशील बनाने के लिए संघ के पुर्नगठन पर विचार हुआ। इस दौरान सर्वसम्मत से चुने गए पदाधिकारियों में डॉ. चंद्रेश उपाध्याय जिलाध्यक्ष, अब्दुल मन्नान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार पांडेय, अनुपमा सिंह, नैय्यर कमाल और प्रदीप वर्मा उपाध्यक्ष, सोनू गुप्ता महासचिव, राम कृष्णा कोषाध्यक्ष, दयाशंकर पांडेय, गोपाल प्रसाद, उपेंद्र नाथ उपाध्याय, सत्येंद्र गुप्ता संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. अब्दुल मुबीन, प्रीती जायसवाल, सफीउल्लाह शामिल किए गए।

चयन समिति में विनोद त्रिपाठी चेयरमैन, बृजपाल सिंह कनविनर, तकनीकी समिति में चंद्रभान मौर्या चेयरमैन, सीमा द्विवेदी कनविनर चुनी गई। जबकि जिला ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव को जिला संरक्षक बनाया गया। बैठक के अंत में नवंबर-दिसंबर माह में उत्तर प्रदेश नेतृत्व की ओर से सिद्धार्थनगर में प्रदेश स्तरीय क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता कराए जाने के निर्णय पर विचार-विमर्श हुआ। इसकी सफलता के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया गया। संचालन मो. इब्राहिम “बाबा” ने किया। बैठक में कॉलेज के प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद, प्रवक्ता सचिच्दानंद शुक्ला, सनी मौर्या, अभिनंदन मिश्रा, योगेंद्र यादव आद‌ि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply