शहर में क्रीड़ा भारती की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

May 22, 2022 7:07 PM0 commentsViews: 235
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। स्तंत्रता का अमृत महोत्सव वर्ष के तहत क्रीड़ा भारती की ओर से “भारत प्रदक्षिणा से राष्ट्र वंदना” का आयोजन हुआ। संपूर्ण राष्ट्र में 220 स्थानों से यात्रा एक साथ प्रारंभ हुई। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर भी तिरंगा यात्रा निकालकर “भारत प्रदक्षिणा से राष्ट्र वंदना” का आगाज किया गया।

 

क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय और जिला मंत्री कैलाश त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत प्रदक्षिणा यात्रा रघवुर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से तिरंगा के साथ रवाना की गईं। यात्रा को क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना। तिरंगा यात्रा शहर भ्रमण कर हाइडिल तिराहा पर समापन हुआ।

 

इस यात्रा में जिला कोषाध्यक्ष राम शंकर पांडेय, योग प्रमुख महेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज पासवान, आलोक, बाबूराम चौरसिया, राजन सिंह, घनश्याम चौधरी, प्रिंस उपाध्याय, अंशुमान सिंह, चंद्रजीत सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply