विवाहिता के दुष्कर्म से त्रस्त ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की, दस ससुरलियों को जेल
नजीर मलिक
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को दोनों हाथ बांधकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वायरल वीडिया व महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अरेस्ट किये गये पक्ष का कहना है कि उक्त महिला उनके की बहू थी और उसके अवैघ सम्बंध से आक्रोशित होकर लोगों ने उसकी पिटाई की।
खबर के अनुसार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की दोनों हाथ चैनल गेट में बांधकर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवतीविवाहित थी और गांव में एक दूसरे आदमी से अवैध सम्बंध बना कर चल रही थी। उक्त पीड़िता महिला शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है और उसका तथाकथित प्रेमी भी शादीशुदा व एक बच्चे का पिता है। ससुराल में ही तथाकथित प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने महिला को बांधकर पीटा था और इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना में 10 लोगों पर केस दर्ज हुआ था, जिनमें चार पुरूष और छह महिलाएं शामिल है। एसओ शोहरतगढ़ जय प्रकाश दूबे ने बताया कि रविवार को गांव से ही घटना में संलिप्त नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरूष और पांच महिलाएं शामिल है।





