सीएचओ संघ की सह जिलाध्यक्ष बनी शारदा कुमारी

August 19, 2022 5:20 PM0 commentsViews: 272
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रदेश नेतृत्व ने जिले में संगठन को विस्तार देते हुए तीन पदों पर नियुक्ति की है। इनमें धीरेंद्र मणि त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, शारदा कुमारी सह जिलाध्यक्ष, सपना तिवारी जिला उपाध्यक्ष शामिल हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सनत सिंह एवं प्रदेश महामंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया जाएगा। इसके बाद एक बैठक कर संवर्ग की समस्याओं के निराकरण कराने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply