अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए दुर्गेश सिंह ‘चंचल’

September 10, 2022 9:52 PM0 commentsViews: 435
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी के अध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह द्वारा गोरखपुर मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची में गोरखपुर के नवनियुक्त पदाधिकारी दुर्गेश सिंह ‘चंचल’ को यूथ विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महासभा द्वारा जारी सूची के अनुसार गोरखपुर मंडल अध्यक्ष यूथ धर्मपाल सिंह सोनू , मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष डी. पी. सिंह, संयोजक आलोक सिंह बिसेन, जनपद गोरखपुर अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, महानगर गोरखपुर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह राजू  को बनाया गया है।
इनके मनोनयन पर महासभा के प्रदेश महामंत्री रणबीर सिंह, प्रदेश सचिव अखंड प्रताप सिंह श्रीनेत, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष भूपनारायण सिंह राजन, यूथ अध्यक्ष रत्नेश सिंह, उपाध्यक्ष फतेबहादुर सिंह, सोनू सिंह आदि ने बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी महासभा के उद्देश्यों को बेहतर ढंग से समाज में आगे ले जाएंगे।

Leave a Reply