बानगंगा नदी में डूब कर 19 साल के युवक की मौत, गांव में हड़कंप

September 24, 2022 2:15 PM0 commentsViews: 203
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर । शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव में बृहस्पतिवार रात बानगंगा नदी में पैर फिसल जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम राजन है। वह उन्नीस वर्ष  का था।घटना की सूचना पलिस को दिये बिना परिजनों द्धारा उसका अंतिम उनका संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के टेढ़ी निवासी राजन बृहस्पतिवार शाम को बैदौली गांव स्थित बानगंगा नदी के किनारे भैंस चराने गया था। उसी समय राजन उर्फ सिबड़ का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, राजन डूब गया।निकट ही काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें नदी से बाहर निकला और परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर मृतक के परिजन पहुंच गये। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया इस घटना जानकारी हमें नहीं है। सूचना मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply