बाढ़ ने मचाया है त्राहिमाम और जनप्रतिनिधि सेल्फी लेने में लगे हैं- उग्रसेन सिंह

October 15, 2022 3:05 PM0 commentsViews: 217
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शासन प्रशासन की लापरवाही तथा जनप्रतिनिधियों की संवेदन शून्यता का नातीजा है कि जिले में हर तरफ बाढ़ ने तबाही मचा रखा है और सैकड़ों गांव जलमग्न हो चुके हैं। ग्रामीणों को नांव व स्टीमर की भरपूर व्वस्था है ही नहीं और न राहत समाग्री पहुंच रही है। जनता बाढ़ के पानी से त्राहि-त्राहि कर रही है और जनप्रतिनिधि सिर्फ सेल्फी लेने में मस्त हैं।

उक्त आरोप समाजवादी पार्टी शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने लगाए हैं। वह शुक्रवार को तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के नाइडर, बैजनथा, नाकाही बांध के टूट जाने की सूचना पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के दौरान पीडब्ल्यूडी के चीफ आलोक जैन से तीखी तकरार करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग किया कि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मुहैया कराया जाए। उन्होंने दर्जनों बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया।

इस दौरान वीरेंदर तिवारी, खुर्शीद अहमद खान, डब्लू सिंह, रामू यादव, विष्णु उमर, राम सजीवन पांडेय, गुड्डू सिंह, दीपांकर सिंह मोहम्मद रजा, जब्बार अली सहित अन्य कई लोगों मौजूद रहे।

Leave a Reply