सपा नेता उग्रसेन सिंह ने शोहरतगढ़ ‘कछार क्षेत्र’ का जाना हाल, किया राहत सामग्री का वितरण
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने शोहरतगढ़ “कछार क्षेत्र” के जोगीबारी, पिपरहवा, मुर्गहवा, जनकपुर, कोईलीघाट, सबुआ, सबुई, देवरिहवा, हाडहवा, टेडिया, करौना समेत दर्जनों गाँव पहुँचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों में राहत सामग्री भुजा, लाई, चना, बिस्कुट, माचिस, कैंडिल, पानी पैकेट उपलब्ध कराकर सभी का कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान उग्रसेन सिंह ने कहा की इस कछार क्षेत्र मे आयी भारी बाढ़ की तबाही मे शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की तरफ से अभी तक न कोई राहत सामग्री और न तो एक स्टीमर की व्यवस्था करायी गयी है। जबकि इस क्षेत्र में बाढ़ से पीड़ित लोगो का जन जीवन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।
इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, रामूयादव, विष्णु उमर, दीपांकर सिंह, विषम्भर निषाद, नागेश्वर मिश्र, रामस्वरूप पांडेय, जब्बार अली, मो.रजा समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।






