भाजपा सरकार नागरिकों के लिए कर रही विकास कार्य- सांसद पाल

October 30, 2022 6:23 PM0 commentsViews: 91
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के नियावं नानकार गांव में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना हर बुद्धिजीवी वर्ग की जिम्मेदारी है। योजनाओं की जानकारी समय पर होने से पात्र लोग लाभ उठा सकते हैं। ज्यादातर योजनाओं की जानकारी लोगों तक न पहुंचने से नागरिकों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता और वे लाभ से वंचित हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों के समस्याओं पर ध्यान देते हुए आवश्यकता अनुसार विकास कार्य में प्रयासरत है। महिलाओं, किसानों, मजदूरों व गरीब वर्ग के लोगों के साथ-साथ सभी जाति, धर्म के लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य को गति दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,सुरक्षा व अन्य विकास कार्यों पर सरकार ने लगातार कदम आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लाइव कार्यक्रम का प्रसारण लोगों ने धैर्य पूर्वक सुना और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कई बार तालियों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक मण्डल कोषाध्यक्ष चिल्हिया संजय दूबे की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम को भाजपा नेता कृष्ण पाल चौधरी, सूर्य प्रकाश पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कमलावती, सत्यवती, सुभावती, प्रर्मिला, शुशील, निर्मला, सुनीता, प्रभावती, आरती, रीता, शान्ति, विनीता, दुर्गावती, कल्पना आदि महिलाओं को छठ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किया। इस दौरान सूर्य प्रकाश पांडेय, अनिल अग्रहरि, अरविंद चौधरी, रामानंद चौरसिया, पद्माकर शुक्ला, नीलू ओझा, सुनील चौरसिया, महेंद्र प्रसाद, शिव करण चौधरी, संजय पांडेय, विजय कुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply