स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल व जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़- विनय वर्मा

June 4, 2023 8:53 PM0 commentsViews: 383
Share news

सरताज आलम

शोहरतगढ़़, सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाक के अहिरौला व इटवा ब्लाक के मेंहनानी में रविवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके निदान का आश्वासन भी दिया। अहिरौला मे उप स्वास्थ्य केंद्र, पानी टँकी से जलापूर्ति बहाल कराने, अस्पताल पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने, जल निकासी व्यवस्था ठीक कराने, गांव में गुजरे हुये सड़क की मरम्मत कराने, मेला मैदान को सुदृढ़ीकरण आदि की मांग की।

विधायक ने कहा कि गरीबों को आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, फ्री बिजली कनेक्शन तथा गरीबों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तमाम गरीबों की बेटियों की शादी कराने का काम किया है। इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद, अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या, विष्णु सिंह, हरीश वर्मा, जगदम्बिका शर्मा, शत्रुघ्न सोनी, प्रशांत सिंह, प्रेमचंद पासवान, अनिल पासवान, अजय वरुण, सुरेन्द्र चौहान, रिजवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply