मां ने अपनी 6 साल की बेटी को मार डाला, आखिर वह मां थी या डायन?

October 6, 2024 12:23 PM1 commentViews: 358
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। 6 वर्ष की गूंगी अनुष्का पिछले दिनों से घर से गायब थी। उसकी मां रीता ने पुलिस को बताया भी कि गुरूवार को घर के सामने से गायब होते समय वह चीखी भी थी। अनुष्का की चीख सुन कर जब तक वह बाहर निकलती, वह मासूम गायब हो चुकी थी। उसकी मां रीता के मुताबिक कोई उसको उठा कर ले गया था। पुलिस मामले की जांच में लगी थी। अचानक चौथे दिन अनुष्का की लाश घर के पास के पोखरे से बरामद हुई। फिर जो कहानी सामने आयी, लोग उसे सुन कर सन्न रह गये। अनुष्का की हत्यारिन उसकी मां ही थी, जिसे गांव वाले डायन की संज्ञा दे रहे हैं।

यह सनसनीखेज कहानी लोटन थाना क्षेत्र के खखरा खुर्द गांव की है। गांव के दिलीप और रीता की बच्ची का नाम अनुष्का रखा गया था। दुर्भाग्य से 6 साल की होने के बाद भी अनुष्का साफ नहीं बोल पा रही थी। वह लगभग गूंगी थी। लेकिन दिमाग से बहुत तेज थी। उसका पिता दिलीप सुबह जिला मुख्यालय पर काम करने चला जाता था। दिन भर मां-बेटी घर पर रहते थे। अचानक गुरुवार को अनुष्का रहस्यमय हालात में गायब हो गई। लेकिन जब शनिवार को पोखरे से अनुष्का की लाश बरामद हुई। जांच के दौरान उसको गला दबा कर मारने की बात साबित हुई। पुलिस हैरत में थी कि कोई गूंगी अनुष्का का अपहरण क्यों  जान लेगा? यह सोच कर जब उसने अनुष्का की मां से गंभीरता से पूछताछ की और अपहरण की कहानी पर शक जताया तो रीता टूट गई और सारी सच्चाई उगल दिया।

रीता देवी ने बताया कि पति दिलीप के काम पर चले जाने के बाद घर पर उसके और अनुष्का के अकेले रहने के दौरान उसका अपने देवर दीपक से अवैध सम्बंध बन गया। यह सम्बंध काफी दिनों से चल रहा था। जैसे ही दिलीप घर से निकलता, देवर भाभी अपने सम्बंधों को कलंकित करने लग जाते। गुरुवार को रीता अपने देवर के साथ अपत्तिजनक अवस्था में सोई थी कि अनुष्का ने सब कुछ देख लिया। रीता के बयान के अनुसार उसने और उसके प्रेमी देवर को लगा कि अनुष्का शाम को पिता दिलीप के लौटने पर सब कुछ जरूर बता देंगी। यह सोच कर दोनों डर गये और अुष्का का गला दबा कर मार डाला तथा उसकी लाश को पोखरे में फेंक दिया। जो शनिवार को बरामद की गई।

इस कत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गांव में मां रूपी डायन की आज भी चर्चा हो रही है। कहावत है कि ‘जो मां अपने बच्चे को खा जाये वह मां नहीं डायन होती है’। इस कांड के खुलासे ने इस कहावत को साबित कर दिया है।

Leave a Reply