अरुण कुमार प्रजापति पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गये

October 6, 2024 10:56 PM0 commentsViews: 85
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव में जनपद सिद्धार्थनगर के पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति को मतदान के जरिये प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। वह अपनी पूरी कार्यकारिणी तथा सदस्यों के साथ लखनऊ में संपन्न हुए अधिवेशन में प्रतिभाग किए थे।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों से आए हुए पशुधन प्रसार अधिकारीयों ने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं प्रदेश ऑडिटर के पद पर अपना मतदान करते हुए जनपद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भारी मतों से विजय दिलाई।

इसके बाद सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य किया। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ सिद्धार्थनगर के जिला मंत्री अवनीश कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, अश्वनी मिश्रा, संगठन मंत्री रमेश चंद्र के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी पशुधन प्रसार अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

पशुधन प्रसार अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग के लिए मैं तन मन धन से सदैव समर्पित रहूंगा और मैं संघ के सभी कार्यों को पूरी तनमय्यता के साथ प्रमुख सचिव एवं निदेशक महोदय के स्तर पर निपटाने का भरपूर प्रयास करूंगा। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ की विसंगतियों को दूर करने के लिए मैं सदैव प्रत्यन्शील रहूंगा तथा साथियों के मान सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।

स्वागत एवं सम्मान समारोह में उपस्थित सनी चौधरी, बृज किशोर गुप्ता, शशांक प्रभाकर चौधरी, जयशंकर चौधरी, अजीत निषाद, अमित यादव, बालचंद चौधरी, अरविंद चौधरी, अरुण शुक्ला सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply