15वीं पुण्यतिथि पर याद किए गये विकास पुरुष स्व. दिनेश सिंह

October 15, 2024 11:08 AM0 commentsViews: 127
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। पूर्व मंत्री स्व. दिनेश को 15वीं पुण्यतिथि सोमवार को चिलिहिया थाने के बगल दिनेश नगर में मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी और उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्व. दिनेश सिंह सच्चे जनप्रिय व विकास पुरुष थे। उन्होंने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराये। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मेडिकल कैम्प भी लगाया गया था।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन शोहरतगगढ़ से पूर्व सपा प्रत्याशी व स्व. दिनेश सिंह के बड़े पुत्र उग्रसेन सिंह ने किया था। मुख्यातिथि बलरामपुर जिले से गैसड़ी के विधायक रकेश यादव, डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रासना त्रिपाठी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक राकेश यादव व सैय्यदा खातून ने कहा कि विकास पुरुष दिनेश सिंह मंत्री रहते हुए जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शासन से स्वीकृत कराया जिससे विकास की गंगा बही। उनके द्वारा जनता के हितों के लिए किए गये संघर्षों की कहानी आज भी सबके दिलों में जिंदा है। अक्सर लोग द्वारा इसकी चर्चा भी सुनी जाती है।

जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा की शोहरतगढ़ में पहली बार विकास की गंगा दिनेश सिंह ने ही बहाई थी। उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज और क्षेत्र का भला किया जा सकता है। कार्यक्रम में सपा नेता बीरेंद्र तिवारी, अयोध्या शाहू, खुर्शीद अहमद, डब्लू सिंह आदि के आलावा अधिवक्ता उमेश सिंह सेंगर, संजीव सिंह, पिंटू राय, राजू, चौबे, विकास सिंह ‘गल्लर’ साहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply