बार एसो. के अध्यक्ष व विश्व हिंदु महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी विहिप में हुए शामिल

February 9, 2025 6:38 PM0 commentsViews: 194
Share news

आजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संगठन के विस्तार को लेकर जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में जोगिया उदयपुर ब्लाक के सभागार में एक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदू कुमार सिंह और विश्व हिन्दु महासंघ के  जिलाध्यक्ष सुनील मनी त्रिपाठी सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ विहिप ज्वाइन किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव अपने कार्यकर्ताओ के साथ ही साथ सनातन धर्मावलंबियों के साथ खड़ी है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नही होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिन्दू विश्व हिन्दू परिषद का सदस्य है। उन्होंने कहा कि आज इस बैठक में विश्व हिन्दू महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दु कुमार सिंह अपनी टीम के साथ विश्व हिन्दू परिषद में शामिल हुए हैं, उनके संगठन में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

बैठक में मुख्य रूप से राजबली गुप्ता, कमल किशोर मिश्रा, छविलाल शर्मा, रसिक बिहारी, संतोष वर्मा, रमेश जायसवाल, राम सुरेश, राजाराम, रेखा गुप्ता, सुनीता यादव, कांति वर्मा, कमलावती चौधरी, ज्ञानमती, अनीता, शांति, रविन्द्र, कमल, राजाराम, दूभर प्रसाद जायसवाल, दिव्या, रुक्मणी, सुदामा, सहित सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता व कार्यकत्री शामिल रहे।

Leave a Reply