विश्व हिन्दू परिषद के विस्तार के लिए बर्डपुर में हुई बैठक, कई कार्यकर्ताओ के साथ जय प्रकाश विहिप में हुए शामिल
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा संगठन के विस्तार को लेकर जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को बर्डपुर बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव अपने कार्यकर्ताओ के साथ ही साथ सनातन धर्मावलंबियों के साथ खड़ी है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नही होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिन्दू विश्व हिन्दू परिषद का सदस्य है। उन्होंने कहा कि आज इस बैठक में विश्व हिन्दू महासंघ के पूर्व जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता, पूर्व बर्डपुर ब्लाक अध्यक्ष अमन जायसवाल एवं पूर्व लोटन ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चन्द्र उपाध्याय अपनी पूरी सैकड़ो लोगो की टीम के साथ विश्व हिन्दू परिषद में शामिल हुए हैं, इन लोगो के संगठन में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।
विहिप सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का कोई भी उद्देश्य हिन्दू हित की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद ऐसा संगठन है जो हमेशा सबको जोड़ने का कार्य करता है तोड़ने का नही। जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। विश्व हिन्दू परिषद सदैव हिंदू हितों की रक्षा के लिए उनके अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहती है।
इस दौरान दुर्गेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश अग्रहरि, राकेश मिश्रा, सन्तोष अग्रहरि, अर्जुन मद्धेशिया, तेज प्रताप कन्नौजिया, हीरालाल गुप्ता, नेत्र राज मिश्र, मनोज कुमार यादव, गंगाराम गुप्ता, शिवजतन लोधी, बलराज गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।