तो क्या धर्मेंन्द्र ने जातीय अपमन से विवश होकर किया आत्महत्या?

April 20, 2025 11:52 AM0 commentsViews: 387
Share news

नजीर मलिक

धर्मेंद्र

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी धर्मेंद्र की मृत्यु का खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत लटकने से हुई।  लेकिन इस रिपोर्ट के बाद भी  उसकी मौत से जुडा अहम सवाल अभी भी कायम है। ज्ञातव्य है कि 28 वर्षीय धर्मेंन्द्र पुत्र ढल्लू का शव बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका पाया गया था।

शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल के मेमो पर शव का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। शनिवार को आई पीएम रिपोर्ट में धर्मेंद्र की मौत का कारण गले में खिंचाव होना पाया गया। साथ ही शरीर में कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का मानना है कि यह सामान्य आमत्महत्या का मामला है लेकिन उसके परिजन निरंतर कह रहे हैं कि धर्मेंद्र को जातीय  उत्पीड़न के माध्यम से आत्महत्या के लिए विवश किया गया।

धर्मेंद्र की मां पार्वती त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर धर्मेंद्र के साथ तू-तू मैं-मैं व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रही हैं। पार्वती ने त्रिलोकपुर पुलिस को बताया कि हमारे पड़ोसी से विवाद हो रहा था। इसी बीच गांव के अन्य लोग आकर घर पर गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी से डरा सहमा  और अपमान के बोझ से दबा धर्मेंद्र अचानक घर के कमरे में गया और छत के कुंडे में साड़ी का फंदा डाल फांसी लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में लटकने के कारण श्वासनली के बंद होने से मौत की बात कही है। अब मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply