अधिक लाभ की लालच में बेचा गया धान का फर्जी बीज, किसानों के साथ बड़ा धोखा?
सांभा के नाम पर बेचा गया फर्जी बीज, नये पौधों से निकल
रहीं बालियां, दाने न पड़ने की आशंका से किसान चिंतित
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। राजकीय कृषि बीज भंडार खुनियांव से सांभा धान के बीज की खरीदारी करके रोपे गए धान में अचानक आई बालियों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों का मानना है कि बीज भंडार ने लालच में आकार किसी अन्य प्रजाति का धानगेच कर किसानों को मूर्ख बनाया है। यहकिम अधिक कमााई की लालच में किया गया है। समय से पूर्व गालियां निकल जाने से इस धान में दाने नहीं बनने की पूरी आशंका है। किसानों की चिंता का यही सबब है।
रामेश्वर, सुखराम आदि किसानों का कहना है कि रोपाई किए सांभा धान में साधारण अगेती धान की बालियां फूट रही हैं। जबकि अभी बालियों का समय नहीं है। ऊंचडीह निवासी किसान रमेश त्रिपाठी व खुनियांव निवासी कृष्णपाल सिंह कहते हैं कि राजकीय कृषि बीज भंडार खुनियांव से ग्राम खुनियांव, मझौवा, परसा, बढ़या, ऊंचडीह, दुर्गाजोत, शनिचरा, बभनी सहित अन्य गांवों के किसानों ने धान की सांभा प्रजाति की खरीदारी करके लगभग पांच सौ बीघे खेत में रोपाई की थी। किसानों ने सांभा धान से निकलने वाले चावल की क्वालिटी अच्छी होने के चलते अपने परिवार के खाने के लिए इसकी रोपाई की थी। लेकिन सांभा धान की इस फसल में अचानक बालियां आ गई है जो सांभा के बजाय किसी अगैती साधारण प्रजाति के धान की लग रही है। इससे प्रतीत होता है कि वीपीटी 5204 सांभा धान की बोरी में साधारण अगेती धान का बीज भरकर हमें धोखा दिया गया है।
किसानों का कहना है कि इस प्रकार का काम अगर पूर जिले में हुआ होगा यह रकबा हजारों बीधे में जायेगा, जो और भी खतरनाक होगा। इसीलिये धान से अचानक निकलने वाली इन बालियों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो यह दुखद कृत्य है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही रिपोर्ट मिल जायेगी। दोषी बचने नहीं पायेंगे।





