स्थापना दिवस: विहिप का मुख्य उद्देश्य सनातन का संरक्षण एवं संवर्धन है

August 24, 2025 7:31 PM0 commentsViews: 124
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस उसका प्रखण्ड के खण्ड महुलानी में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता विभाग मंत्री सुधाकर ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना का उद्देश्य बताया।

उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद के सांसद डॉक्टर दिलीप वहाँ के कैरेबियाई क्षेत्रो में रहने वाले हिंदुओ की दशा पर चिंता वयक्त करते हुए भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री से मुलाकात की, उस समय के केबिनेट मंत्री के एल मुशी ने डॉक्टर दिलीप का संघ के द्वितीय सर संघचालक श्री गुरु जी से सम्पर्क कराया। इसके पश्चात गुरु जी के निर्देशन में देश विदेश के सभी सन्तो को इकट्ठा किया गया और स्वामी चिन्मयानंद जी के साधना स्थली महाराष्ट्र के पवई में स्थित संदीपनी आश्रम में यस यस आप्टे, मास्टर तारा सिंह, तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा, अशोक सिंघल इत्यादि के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना 61 वर्ष पूर्वं सन 1964 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन की गई।

उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का मुख्य उद्देश्य सनातन का संरक्षण एवं संवर्धन है। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विश्वास, जिला मिलन प्रमुख पंडित शारदा व नगर मंत्री विपुल के नेतृत्व में महुलानी खण्ड के सभी गाँव एव आसपास के खंडों के दर्जनों कार्यकर्ता बजरंग दल में शामिल हुए। कार्यक्रम में आदित्य जायसवाल को महुलानी खण्ड का खण्ड संयोजक का दायित्व भी दिया गया। अंत मे सभी कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय द्वारा कर्तव्य भी बोध कराया गया।

Leave a Reply