सेवा पाखवाड़ा के तहत हनुमान गढ़ी का हुआ साफ सफाई, सांसद व नपा अध्यक्ष गोबिंद माधव रहे मौजूद

September 18, 2025 10:32 PM0 commentsViews: 87
Share news

आजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पीएम के जन्मदिन से लेकर राष्ट्र पिता गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कृष्णा नगर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल की अगुवाई व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की उपस्थिति में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और अपने आस-पास सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा स्वच्छता का संदेश देने व सुंदर स्वच्छ नगर, शहर, गांव रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाए है, जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्यालय के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कुछ सफाई कर्मी को सांसद के द्वारा साड़ी के रूप में अंगवस्त्र भी प्रदान किया गया। उन्होंने महिला सफाई कर्मियों से समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहने को भी कहा।

उक्त अवसर पर नपा अध्यक्ष गोबिन्द माधव ने कहा कि देश की दो विभूतियों मा. मोदी जी के जन्मदिन और राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पाखवाड़ा के अंतर्गत अब रोज सार्वजनिक स्थलों का साफ सफाई होगा। उन्होंने वार्ड वासियों को भी अपने अपने गली मोहल्लो में साफ सफाई करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, सभासद व भाजपा नेता फतेबहादुर सिंह, अर्चिष्यमान मिश्रा, रिंकु पाल, मनोज बाबा, अरबिंद पांण्डेय, रुद्र यादव, सभासद राजाराम, सभासद बाल्मीकि नगर, सभासद सतीश रस्तोगी, दीपू सिंंह, उमेश उर्फ़ डब्बू साहू, दीपक गौड़, राजेश जायसवाल, राजेश यादव, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply