विकसित भारत का सपना साकार करने हेतु विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प आवश्यक है- श्यामधनी राही

October 10, 2025 11:13 PM0 commentsViews: 59
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब हम विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प लेंगे विषय पर आधारित नौगढ़ ब्लाक के सभागार में एक संगोष्ठी का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

श्री राही ने कहा कि विकसित भारत के लिए आम जनता का सुझाव महत्वपूर्ण है इसलिए आप सभी के सुझाव ‘समर्थ उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की पूर्णता में ‘मील का पत्थर’ सिद्ध होंगे। आइए हम सब मिलकर अपने विचारों व सुझावों से एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध ‘नए उत्तर प्रदेश’ का निर्माण करें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष गंगा मिश्रा, सहित नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply