परसा खुर्द में आयोजित हुआ मीना मेला और करियर काउंसिलिंग
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र उस्का बाजार अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय परसा खुर्द में मंगलवार को मीना मेला और कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने बच्चों द्वारा लगाए गए खानपान सामग्री के स्टाल का अवलोकन किया और बच्चों द्वारा बनाए गए पकौड़ी, गोलगप्पा, मोमो, लस्सी आदि को चखा और खूब सराहा।
उनके द्वारा आईसीटी कमरे में बच्चों को कंप्यूटर चलाते देखा। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है़। पीएम श्री विद्यालयों में विशेष सुविधा दी जा रही है़।
खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं का सशक्तिकरण करना और छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना है। ताकि बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टॉल और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक बालजीत कुमार द्वारा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सभासद राजेश श्रीवास्तव सहित अभय श्रीवास्तव, सोमनाथ मिश्र, नरेंद्र यादव, बालगोविंद पटेल, चंद्रजीत, अभिषेक मिश्र, अमित त्रिपाठी, सुप्रियारानी, अर्पिता, अर्चना आदि उपस्थित रहे।





