उसका बाजार में दो दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ

November 26, 2025 8:18 PM0 commentsViews: 75
Share news

अजीत सिंह 

उसका बाजार। कस्बे के जूनियर हाई स्कूल उसका बाजार के परिसर में बुधवार को दो दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का धमाकेदार आगाज हुआ। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिताओ के आयोजन से समाज के विकास के लिए एक नई राह तैयार हो रही है। इससे क्षेत्रीय खिलाड़ियों को नई दिशा और दशा मिलेगी।

चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल ने कहा की किसी भी समाज के विकास के लिए यह जरूरी है कि खेल और खिलाड़ियों को महत्व दिया जाए और उन्हें समझा जाए। इसके लिए खेल महाकुंभ बहुत ही आवश्यक है। खेल प्रतियोगिता में खोखो में किसान इंटर कालेज उसका बाजार की बच्चियां विजई रही। बालक 100 मीटर दौड़ में किसान इंटर कालेज के सतेंद्र प्रथम, बाबा हरिदास इंटर कालेज उसका के कृष्ण द्वितीय, नितिन भारती तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बाबा हरिदास इंटर कालेज उसका की प्रीति यादव प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसका की निशा सेकेंड, करिश्मा तृतीय स्थान पर रही।

इसी प्रकार अन्य खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज सिद्धार्थ नगर के प्राचार्य डा राजेश मोहन, सांसद खेल महाकुंभ के संयोजक अनूप सिंह बागी, व्यायाम शिक्षक सुबास जायसवाल, रूपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, डा सतेंद्र मिश्र, राघवेंद्र सिंह, राम दरस यादव, मुजीब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply