अंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण समाप्त, अब जल्दी करेंगी दिव्यांगता की पहचान
आजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र उसका बाजार में चल रहे तीन दिवसीय को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हुआ। दिव्यांगता के शीघ्र पहचान पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 26 आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो को प्रशिक्षित किया गया। इसका उद्देश्य है कि दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता का शीघ्र पहचान कर उन्हें सरकारी सुविधाएं और इलाज दिलाना है।
प्रशिक्षण समापन अवसर पर समीक्षा करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि अपने कार्य क्षेत्र में ऐसे दिव्यांग बच्चों की पहचान करें, जिससे उनको उपचारात्मक सहायता मिल सके। साथ ही शैक्षिक गतिविधियों में वण्डर बक्स का उपयोग के साथ शैक्षिक सपोर्ट दिया जा सकें। इस मौके पर शिक्षक रुपेश सिंह के अलावा विशेष शिक्षक प्रद्युम्न कुमार सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र, सुनील कुमार यादव, अरुण कुमार ने प्रशिक्षण दिया।





