सांसद खेल महोत्सव का कमिश्नर ने किया भव्य शुभारम्भ, पहले दिन 56 टीमों ने किया प्रतिभाग
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जनपद स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का जिला स्पोर्ट स्टेडियम में मुख्य अतिथि आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह की मौजूदगी में भव्य तरीके से हुआ। खेल महोत्सव में खो खो ताईकवांडो आदि विभिन्न प्रकार की 56 टीमों के साथ कुल 1100 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का समापन 25 दिसंबर को होगा।
खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करने बाद बतौर मुख्यातिथि मंडलायक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप कोई भी काम या किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपना पूरा ऊर्जा और उत्साह लगाना चाहिए इससे निश्चित ही सफलता मिलती है। बच्चों में विभिन्न प्रकार की प्रतिभा रहती है इन्हें निखारने में यह खेल महाकुम्भ निश्चित रूप से बड़ी भूमिका निभाएगा।
आयोजन के अध्यक्ष सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नही है। जिले के बहुत से खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपना हुनर दिखा रहे है जिससे जिले का नाम रोशन हो रहा है। अभी हम एक दिन में हजार बच्चों का खेल देख रहे है आगामी वर्षो में कई हजार बच्चों का खेल स्पर्धा होगा। इस महोत्सव को हमलोग और आगे ले जाएंगे जिससे हमारे जिले के खिलाड़ी देश स्तर पर प्रतिभाग करें।
विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि खेल के मामले में यह आयोजन जिले के खिलाड़ी बच्चों को नया लक्ष्य हासिल करने का ऊर्जा प्रदान करेगा। पूर्व नपा अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, भजपा जिला महामंत्री विपिन सिंह, फतेबहादुर सिंह, रिंकू पाल, अखंड सिंह, मुरारी सिंह ने सबके प्रति आभार जताया। इस मौके पर डा. अरुण प्रजापति की भूमिका सराहनीय रही। कार्यकम का संचालन नियाज कपिलवस्तुवी ने की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डीएम शिवशरणप्पा जीएन, डा. अभिषेक महाजन सहित जिले के दर्जनों अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार जितेंद्र पांडे, श्यामसुंदर, कैलाश त्रिपाठी, सलामन आमिर, प्रदीप वर्मा, राकेश यादव, नुरुल, अभय सहित बहुत लोग उपस्थित रहे।





