4.70 करोड़ से होगा कछार के संगलदीप में बाढ़ निरोधक कार्य- श्यामधनी राही

January 12, 2026 8:46 AM0 commentsViews: 71
Share news

अजीत सिंह 

सदर विधायक श्यामधनी राही

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु (सदर) विधानसभा के विधायक श्यामधनी रही ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व द्वारा विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरिया टोला संगलदीप का बाढ़ से सुरक्षा व कटान निरोधक कार्य की परियोजना हेतु 4 करोड़ 67 लाख 56 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। कटान निरोधक कार्य पूर्ण होने के उपरांत ग्राम पंचायत अमरिया टोला संगलदीप सहित आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ एवं कटान से स्थायी सुरक्षा प्राप्त होगी, जिससे स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रही है। कपिलवस्तु की देवतुल्य जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र में विकास की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इससे पहले नवंबर माह में विधायक श्री राही ने अपने विधानसभा क्षेत्र में  लोक निर्माण विभाग के अधीन लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक सड़कों के लिए स्वीकृत कराया है जिसमें प्रमुख रूप से महदेवा पटनी जंगल, जोगमाया रोड, कशियापुर सपातुपुर, महंगूचक, बर्डपुर नंबर 7, एलडी से देवरा इत्यादि  जिसका टेंडर हो गया है और कार्य प्रगति पर है।

Leave a Reply