क्षत्रिय महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप की 430वीं पुण्यतिथि
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। अखिल क्षत्रिय महासभा जिला इकाई द्वारा सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 430वीं पुण्यतिथि जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। महासभा के जिलाध्यक्ष राजन सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जिला महामंत्री हरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम को राजन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह, सत्यानंद सिंह सुजीत सिंह आदि ने भी संबोधितकिया। इस अवसर पर फते बहादुर सिंह, अमित सिंह, राजू सिंह, मान बहादुर सिंह, प्रेम सिंह, जयप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह अनूप सिंह, सुजीत सिंह, सोनू सिंह, दिलीप त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अभिषेक सिंह, अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।





