पशु टीकाकरण अभियान को विधायक श्यामधनी राही ने दिखाई हरी झंडी, 10 मार्च तक लगेगा टीका 

January 22, 2026 10:07 PM0 commentsViews: 63
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण योजना अंतर्गत सातवा चरण खुरपका मुंहपका रोग का टीकाकरण अभियान 22 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहा है जो अनवरत 45 दिन 10 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के 213016 गोवंशीय एवं महिष वंशीय पशुओं को खुरपका मुंहपका रोग के टीके से आच्छादित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत सदर विधायक श्यामधनी राही ने टीका वैन को हरिझंडी दिखाकर किया।

विधायक राही ने बताया कि निदेशालय द्वारा जनपद को 211846 डोज आवंटित किया गया है। सभी विकास खंडो को लक्ष्य के अनुसार लगाया जायेगा। सर्वप्रथम जनपद के सभी कान्हा गौशाला, स्थायी व स्थाई गौशाला में टीकाकरण कार्य होगा तदोपरांत शेष बचे ग्रामों में टीकाकरण कार्य रोस्टर के अनुसार कराया जाएगा। विधायक ने किसानों से आग्रह किया है वे अपने पशुओं का टीकाकरण जरूर करावें।

अभियान कों सम्बोधित करते हुए नोडल अधिकारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषिकेश दर्शन ने बताया कि खुरपका मुंहपका रोग एक विषाणु जनित संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से गाय, भैंस, भेड़, बकरी और सूअर जैसे पालतू पशुओं को प्रभावित करता है। यह रोग पशुओं के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता पर गहरा प्रभाव डालता है जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

पशुओं से इस रोग के रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय नियमित टीकाकरण कराना है तथा इस रोग से संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए। इस रोग से बचाव हेतु विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इस अवसर पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजबहादुर यादव, देवेंद्र कुमार गौतम, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकमल यादव, डा. प्रदीप कुमार, डा. बनारसी मिश्रा,/पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, अमित यादव, अरुण पाण्डेय, चंद्रजीत सहित टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply