दीपक मौर्या को बनाया गया सिद्धार्थनगर का भाजपा जिलाध्यक्ष, बधाइयों का तांता
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सिद्धार्थनगर जनपद का जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या को न्युक्त किया गया है। दीपक मौर्या के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखी, लोगों ने बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई अबीर गुलाल भी उड़ाया। नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने भव्य स्वागत कर बधाई दिया।
बतादें कि दीपक मौर्या भाजपा के पुराने कार्यकर्ता है और इससे पहले वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। दीपक को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से एक बात साफ है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ता का सम्मान किया है। इनके जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला महामंत्री विपिन सिंह, मंत्री फतेबहादुर सिंह, मंत्री अजय उपाध्याय ने माला पहनाकर स्वागत किया और प्रचंड बधाई दिया।
दीपक मौर्या के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने की खबर जैसे ही जिले में आई तो पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता और पदाधिकारियों ने अपने अपने आईडी से सोशल मीडिया पर भी बधाई देना शुरु कर दिया। पूरे जनपद के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में एक दूसरे को मिठाई खिलाया और अपने अपने माध्यम से अपने नव न्युक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दिया।
सदर विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, डब्बू शाहू, विजय पांडेय, तेजू विश्वकर्मा, नितेश पाण्डेय, सच्चिदानंद चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, मनोज सिंह सभासद, अरबिंद पाण्डेय, मक्सुदन् अग्रहरी, रमेश मणि त्रिपाठी साहित अनंत लोगों ने नवंयुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी है ।





