नेपाल इलेक्शन: चार दिन सील रहेगा इंडो-नेपाल बॉर्डर

February 28, 2026 1:49 PM0 commentsViews: 250
Share news

 

— अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों की कड़ी चौकसी

— शव वाहन, एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं प्रतिबन्ध से मुक्त

 

निज़ाम जिलानी

भारत नेपाल बार्डर स्थित ककरहवा बार्डर पर बना गेट

सिद्धार्थनगर। नेपाल में प्रस्तावित चुनाव के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 मार्च की मध्य रात्रि से 5 मार्च तक बॉर्डर सील रहेंगे । इस दौरान दोनों देशों के नागरिकों का सीमा पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नेपाल के रुपनदेही जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया है।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सीमा सील रहेगी और किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आपातकलीन सेवाओं से जुड़े एम्बुलेंस, शव वाहन, एंव मेडिकल से जुड़े हुए जरूरी वाहनों के सीमा से आने जाने की अनुमति दी जायेगी। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। सीमा क्षेत्रों में नेपाली सेना के जवानों के साथ अतिरिक्त नेपाली पुलिस बल की तैनाती की गई है वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी बॉर्डर पर मुस्तैद है।

संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा नागरिकों की सघन तलाशी के बाद ही आने जाने दिया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों सहित बॉर्डर पर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद सीमा पर पुनः अवागमान शुरू किया जायेगा। 5 मार्च को मतदान सम्पन्न होने के बाद सीमा खुलेगी। काउंटिंग गुरुवार को होगी।

Leave a Reply