कर्मचारी संघ का दिवार्षिक चुनाव संपन्न, योगेंद्र यादव अध्यक्ष गोविंद ओझा उपाध्यक्ष निर्वाचित
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के सभा कक्ष में शुक्रवार को आयोजित कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन द्वारा किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में कर्मचारियों के बीच से विभिन्न संवर्गों के सेवा निवृत्त 13 कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात निर्वाचन की कार्यवाही प्रारंभ हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव, चेयरमैन संघर्ष समिति दिनेश मिश्रा रोडवेज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद ओझा, जिला मंत्री शिवाकांत पांडेय, संप्रेक्षक सुरेन्द्र जाटव, कोषाध्यक्ष पद पर रंजनेश धर दुबे का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शेष कार्यकारणी विस्तार में पदों का मनोनयन किया जाएगा। तत्पश्यात प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत द्वारा पद गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर से दिनेश मिश्रा, अरबीएस संघ के डॉ के पी यादव, चकबन्दी लेखपाल संघ, कानूनगो संघ प्रदेश संगठन मात्री राजेश यादव, एएनएम वीएचडब्ल्यू संघ, सिंचाई संघ, सिंचाई राजस्व कर्मचारी संघ, डीपीए संघ, एक्स रे टेक्नीशियन संघ, एनएचएम संघ, आउटसोर्सिग संघ, बन कर्मचारी संघ, सिंचाई ट्यूबवेल कर्मचारी संघ सहित सक्रिय कर्मचारी अपने विचार व्यक्त किए





